Latehar से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार, गोली की सुपारी…

Latehar : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Appointment Scam : सीबीआई जांच में इस साज़िश का होगा पर्दाफ़ाश-सरयू राय का बड़ा बयान… 

Latehar : अपराधियों के पास से गांजा और अफीम बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में शूटर अश्विनी कुमार सिंह और प्रिंस कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि इनके साथ गिरफ्तार दो अन्य अपराधी उमेश कुमार सिंह और सर्विस कुमार यादव चंदवा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से गांजा और अफीम भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात किलो गांजा के धराए दो तस्कर… 

पुलिस ने पूछताछ में गिरफ्तार शूटर अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यवसायी पर गोली चलाने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए वे योजना बना रहे थे। वे लोग पहले भी कई मामलो में जेल जा चुके हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने करीब 25 ग्राम अफीम और ढाई किलो गांजा भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...