Advertisment

बोचहा से लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की जनसभा, महागठबंधन की सीएम फेस की घोषणा पर कसा तंज

बोचहा से लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की जनसभा, महागठबंधन की सीएम फेस की घोषणा पर कसा तंज

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में तेजस्वी यादव के घोषणा को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को काफी मान मनौवल और डरा धमका कर अपनी बात स्वीकार करवाना,बहादुरी का कार्य नहीं है। महागठबंधन समाप्त हो चुका है।आम जनता तक उनका विश्वास नहीं पहुंच पाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

यह बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा से NDA गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में मुसहरी प्रखंड के रोहुआ स्थित मैदान में संबोधित करते हुए कहा।

ljp 22Scope News

ljp1 22Scope News

ljp3 22Scope News

नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में हो रहा प्रदेश का समुचित विकास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का समुचित विकास हो रहा है। आगामी 14 नवंबर को पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में हमारी सरकार बनेगी। जब तक विकसित बिहार नहीं बन जाएगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है पंचायत में आरक्षण के साथ पेंशन योजना का लाभ देकर समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत बनाया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर हमारी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव : VIP और कांग्रेस ने वापस लिए उम्मीदवार, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

 

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...