चेंजिंग रूम निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया विरोध तो मनरेगा पदाधिकारी ने रुकवाया काम, दिया जांच का आदेश

चेंजिंग रूम निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया विरोध तो मनरेगा पदाधिकारी ने रुकवाया काम, दिया जांच का आदेश

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भालनी में छात्राओं के लिए मनरेगा योजना के तहत चेंजिंग रूम का निर्माण रूकवाया। ग्रामीणों ने इसमें गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चेंजिंग रूम का निर्माण विद्यालय के खेल मैदान के बीचों-बीच किया जा रहा है, जिससे बच्चों के खेलने की जगह प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि इसका निर्माण खेल मैदान के किनारे किया जाए।

DIARCH Group 22Scope News

ग्रामीणों का आरोप निर्माण कार्य मनरेगा मानकों के अनुरूप नहीं

भलनी वार्ड नंबर-3 के निवासी सुमित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी की ईंट, मिट्टीयुक्त स्थानीय बालू और निम्न स्तर के सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईंट और मसाले इतने कमजोर हैं कि हाथ लगाने मात्र से दीवार गिर जा रही है। यह निर्माण पूरी तरह मनरेगा मानकों के विरुद्ध है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन संबंधी जानकारी या स्वीकृति बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जो नियम अनुसार अनिवार्य होता है।

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने रूकवाया निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पंचायत टेक्निकल सेल के सहायक को भी दी है। इस मामले में जानकारी मिलते ही मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार नीलम ने कहा कि भालनी विद्यालय परिसर में चेंजिंग रूम निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है। कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है। पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने की गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग

ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। ताकि सरकारी योजनाओं की साख बनी रहे और गुणवत्तापूर्ण निर्माण हो सके।

यह भी पढ़े : पत्रकार के द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान रैली, मताधिकार को लेकर को किया गया जागरूक…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...