रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आयी सरकार युवाओं पर बरसा रही है लाठियां- अमित महतो

Ranchi- भाजपा विधायक अमित महतो ने आज विधान सभा में हेमंत सरकार पर रुपा तिर्की और पूजा भारती हत्या कांड मामले को गलत तरीके से हैंडल करने का आरोप लगाया. हेमंत सरकार पर बरसते हुए अमित महतो ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के  वादे के साथ सत्ता में आयी सरकार जेपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी बरसा रही है, युवाओं को दौड़ा दौड़ा कर पिटा जा रहा है.

सरकार की गलत नीतियों के कारण ही झारखंड इज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान से फिसल कर चौथे स्थान पर पहुंच गयी. सरकार पोषण सखियों को हटाने की साजिश रच रही है.

सरकार बजट में युवाओं को रोजगार के अवसर देने  की बात करती है, लेकिन मुख्यमंत्री इसके साथ यह भी कहते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी नहीं दी जा सकती.

हालत यह है कि कभी युवाओं को मुर्गी बकरी पालन की सलाह दी जाती है तो कभी गौ पालन करने की. लेकिन वादा तो नौकरी की गयी थी. अमित महतो ने हेमंत सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए युवाओं को ठगने का आरोप लगाया. अमित महतो ने भाषा विवाद पर भी जमकर बोला और सरकार से  गोड्डा कुरुमाली भाषा को शामिल करने का आरोप लगाया

इसे भी पढ़े-

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...