बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाना है ‘राज्य-प्रायोजित हत्या’ : बाबूलाल मरांडी

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना को “लापरवाही नहीं बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्या का प्रयास” करार दिया है।

सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्याः

मरांडी ने कहा कि यह मामला केवल डॉक्टर या टेकनीशियन की कमी का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता और राज्य सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्यु हो जाती है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित हत्या कहलाएगी।

संवेदनशील मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग का नेतृत्व होः

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि क्या यह मामला केवल कुछ कर्मचारियों की गलती है? यह मामला आपके द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था, आपकी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि सिर्फ डॉक्टरों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं।

झारखंड को उसके सबसे अयोग्य और निष्क्रिय स्वास्थ्य मंत्री से मुक्त किया जाना चाहिए और एक जिम्मेदार, संवेदनशील मंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग का नेतृत्व करना चाहिए। मरांडी ने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ जो खिलवाड़ हुआ है, उसे माफी से नहीं, बल्कि जवाबदेही से न सुधारा जाएगा। इस मामले को उन्होंने स्वास्थ्य सेवा और मानवाधिकारों की दृष्टि से बेहद गंभीर माना है।

 

 

 

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...