Pakur Breaking: घर में घुसकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Pakur: जिले के सोनाजोड़ी में एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक के घर में घुसकर फायरिंग करने लगे, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Pakur: घर में घुसकर युवक को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, युवक के पेट में गोली लगी है। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल (पाकुड़) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

संजय सिंह की रिपोर्ट

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...