अश्विनी चौबे ने कहा- ‘CM तो सपना है, तेजस्वी कालकोठरी का होगा मुख्य कैदी’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने महागठबंधन द्वारा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि महागठबंधन के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार में कोई भी भ्रष्टाचारी, दुराचारी और अपराध से जुड़ा व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि तेजस्वी चुनाव के बाद काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर बनेंगे, क्योंकि उनका असली ठिकाना वहीं है।

Goal 7 22Scope News

तेजस्वी यादव पहले जनता को नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले का जवाब दें – अश्विनी चौबे

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले जनता को नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले का जवाब दें और जिन गरीबों की जमीन ली गई, उसे वापस करें, उसके बाद ही राजनीति की बात करें। चौबे ने आगे कहा कि बिहार की जनता 2005 में ही जाग चुकी है, अब वह दोबारा जंगलराज और डरावने खौफ के मंजर में लौटना नहीं चाहती। पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर अग्रसर है। 2025 के चुनाव में भी एनडीए के जीतने के बाद एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने कहा बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी की जोड़ी विकास की गंगा बहा रही है। दोनों के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 4 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...