मुख्य सचिव ने किया प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता हेतु सहकारिता विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन वेब पोर्टल का शुभारंभ

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज सकरी (मधुबनी) एवं रैयाम (दरभंगा) में सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर गठित होने वाले प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता हेतु विकसित ऑनलाइन वेब पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह और अपर निबंधक विकास कुमार बरियार उपस्थित रहें।

ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किसान प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति के सदस्य बन सकते हैं

सहकारिता विभाग विकसित वेब पोर्टल https://esahkari.bihar.gov.in/coop/Sugarcane पर जाकर इच्छुक पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किसान प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति के सदस्य बनने वाले किसानों को गन्ना उत्पादन हेतु आवश्यक कृषि आदानों
की उपलब्धता, तकनीकी मार्गदर्शन, मिट्टी परीक्षण, कृषि एवं गन्ना विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ, राज्य सरकार की नीति के अनुरूप गन्ने की खरीद तथा गन्ना मूल्य भुगतान में पारदर्शिता जैसी सुविधाएँ भी समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित दोनों सहकारी चीनी मिलें न केवल राज्य की औद्योगिक परियोजनाएं हैं, बल्कि क्षेत्र के किसानों के आर्थिक समृद्धि, रोजगार सृजन तथा ग्रामीण विकास का आधार बनेंगी। डिजिटल माध्यम से सदस्यता प्रक्रिया प्रारंभ होने से किसानों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम तरीके से समिति का सदस्य बनने का अवसर मिल सकेगा। दोनों चीनी मिलों की स्थापना हेतु राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लि. (NFCSF), नई दिल्ली द्वारा संभाव्यता प्रतिवेदन एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) विभाग को समर्पित किया जा चुका है। चीनी मिल के स्थापना हेतु आगे की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

सदस्यता हेतु विकसित वेब पोर्टल किसानों को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा

सदस्यता हेतु विकसित वेब पोर्टल किसानों को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होगी। सदस्यता के लिए इच्छुक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा वह संबंधित आयोजन क्षेत्र का निवासी एवं गन्ना उत्पादक अथवा आगामी दो पेराई मौसम में गन्ना उत्पादन हेतु प्रतिबद्ध होना चाहिए। सामान्य श्रेणी के किसानों के लिए न्यूनतम 100 डिसमिल और आरक्षित श्रेणी एवं महिला किसानों के लिए 50 डिसमिल भूमि पर गन्ना उत्पादन अथवा उत्पादन की प्रतिबद्धता आवश्यक होगी। एक परिवार से केवल एक सदस्य आवेदन कर सकेगा। इन दोनों चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को सम्मिलित कर प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति का गठन किया जा रहा है। गन्ना उद्योग विभाग द्वारा रैयाम प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति (प्रस्तावित) के कार्यक्षेत्र अंतर्गत कुल 1018 ग्राम व सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति (प्रस्तावित) के कार्यक्षेत्र अंतर्गत कुल 1383 ग्राम आच्छादित किए गए हैं।

सभी पात्र किसानों से इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने व अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया

उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र किसानों से इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए संबंधित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं गठित ऑर्गेनाइजर कमेटी से भी संपर्क किया जा सकता है। सदस्यता आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र किसानों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े : ‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त तक एक करोड़ स्क्रीनिंग का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘मिशन मोड’ में करें काम

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं...

Dr Megha Rani World Record: सिर्फ 120 मिनट में 120 पेज!...

Dr Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वालीं जानी-मानी हिंदी लेखिका, समाज सेविका और साहित्यकार डॉ. मेघा रानी ने अपनी...

Bokaro में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 4 अवैध...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़े अपराध को होने से रोक दिया है। उनके पास से चार अवैध...