Bokaro Fire Accident : शॉर्ट सर्किट से स्कूटी जलकर खाक, दो घरों के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त

Bokaro Fire Accident : जिले के स्टील सिटी के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 8C, स्ट्रीट-43 के एक ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दो आवासों (संख्या 2049 और 2050) के मुख्य दरवाजे भी आग की चपेट में आ गए।

Bokaro Fire Accident: फायर ब्रिगेड ने बुझाई आगः

आग लगने के बाद घना धुआं पूरे ब्लॉक में फैल गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद बीएसएल (Bokaro Steel Limited) और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Bokaro Fire Accident: शॉर्ट सर्किट से लगी आगः

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत सीढ़ी के बरामदे में लगे बिजली बोर्ड से शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। वहां से बिजली के तार स्कूटी पर गिरे। जिससे स्कूटी में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। घटना के समय अधिकांश लोग छठ पूजा के घाटों पर थे। जिससे शुरुआती वक्त में कोई आग बुझाने के लिए मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही हरला थाना प्रभारी अनिल कश्यप और सीआईएसएफ (CISF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...