Advertisment

Bokaro Industrial Accident : बोकारो स्टील प्लांट हादसा: SMS-2 में पोकलेन में लगी भीषण आग, मशीन पूरी तरह जलकर खाक

Bokaro Industrial Accident : बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 (स्टील मेल्टिंग शॉप-2) में सोमवार की रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रात्रि पाली के दौरान एक पोकलेन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार जैसे ही मशीन में धुआं उठता दिखा, पोकलेन ऑपरेटर ने सूझबूझ से काम लेते हुए समय रहते मशीन से छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

Bokaro Industrial Accident – जान-माल की हानि नहीं, मशीन जलकर खाक :

आग लगने की सूचना तुरंत प्लांट के अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन पोकलेन मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आग लगने के समय SMS-2 यूनिट में सामान्य उत्पादन कार्य जारी था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए काम रोक दिया गया ताकि स्थिति का आकलन किया जा सके। वहीं जब इस संबंध में सेल COC (कंट्रोल एंड कोऑर्डिनेशन विभाग) से संपर्क किया गया, तो विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी घटना की आधिकारिक जानकारी हमारे पास नहीं है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...