अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार और झारखंड के लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया छठ महापर्व, सूर्य को दिया अर्घ्य

Desk. अमेरिका में भारतीय प्रवासी समुदाय ने अपने पारंपरिक पर्व छठ पूजा को बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। यह भव्य आयोजन बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) द्वारा पपायानी पार्क, एडिसन (न्यू जर्सी) में किया गया, जिसमें अमेरिका के विभिन्न राज्यों से आए 500 से अधिक परिवारों ने भाग लिया।

पूरे स्थल को पारंपरिक भारतीय शैली में सजाया गया। केले के पेड़ों, रंगीन रोशनियों और फूलों से सुसज्जित घाटों ने बिहार और झारखंड की झलक अमेरिका की धरती पर जीवित कर दी। श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और छठी मइया के पारंपरिक भजनों से पूरा वातावरण श्रद्धा, भावना और आनंद से भर गया।

सभी श्रद्धालु पारंपरिक भारतीय परिधानों साड़ी, कुर्ता और पठानी सूट में सुसज्जित होकर पहुंचे, जिससे भारतीय संस्कृति की एकता और सौंदर्य की झलक प्रदर्शित हुई। पूजा के उपरांत सभी ने मिलकर प्रसाद के रूप में खिचड़ी, दाल और मिठाइयाँ ग्रहण कीं, जो प्रेम, समानता और कृतज्ञता का प्रतीक हैं।

BJANA के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रवासी भारतीय आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं। छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा का उत्सव है। संगठन पिछले 50 वर्षों से अमेरिका में बिहार और झारखंड की भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है।”

इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन आलोक कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रवासी बिहार और झारखंड वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा, “छठ मइया का यह पर्व केवल एक पूजा नहीं, बल्कि प्रकृति, श्रम और आस्था के समन्वय का उत्सव है। यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि अमेरिका की धरती पर भी हमारी परंपराएं इतनी श्रद्धा और भक्ति के साथ जीवित हैं।”

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया (Penn GSE) के अंतरराष्ट्रीय छात्र निरज कुमार सिंह ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “अपने घर से 8,000 मील दूर रहकर इस तरह परिवार जैसा वातावरण पाना मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक और गर्व का क्षण है। BJANA टीम का यह प्रयास भारतीय संस्कृति को अमेरिका में जीवित रखने का प्रेरक उदाहरण है।”

साथ ही, भारतीय विद्यार्थियों का एक समूहनि रज कुमार सिंह (University of Pennsylvania), ऋषभ कुमार और नितिन कुमार (New York University), अनमोल कुमार, राहुल कुमार सिंह, तथा अन्य भारतीय छात्रों ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। इन छात्रों ने सजावट, प्रबंधन और प्रसाद वितरण में स्वयंसेवक के रूप में योगदान देकर एकता, सहयोग और सांस्कृतिक गर्व की मिसाल पेश की।

पूरे आयोजन में भक्ति, संगीत और सामूहिकता की अनूठी झलक देखने को मिली। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी ने छठी मइया के जयघोष के साथ इस पवित्र पर्व को श्रद्धा, प्रेम और उल्लास से मनाया।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...