Hazaribagh: तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hazaribagh: जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में एक ही परिवार की चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hazaribagh: एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत

घटना के बाद गांव में मातम है। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है.

Hazaribagh: परिजनों में मचा कोहराम

घटना छठ पूजा के अर्घ्य देने के बाद दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम सा माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सभी शव को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि, बच्चियां छठ पूजा सम्पन्न होने के बाद अपने घर से कपड़े धोने के लिए तलाब गई थी। कपड़ा धोने के क्रम में पहले एक बच्ची तालाब के गहराई में चली गई। उसे बचाने के लिए एक एककर चारों बच्ची तलाब की गहराई में समा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रिंकी कुमारी (उम्र 16 वर्ष), पूजा कुमारी (उम्र 20 वर्ष), साक्षी कुमार (उम्र 16 वर्ष) और रिया कुमारी (उम्र 14 वर्ष) बताई जा रही है।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...