तालाब में डूबी 4 बच्चियों के शोकाकुल परिजन से मिले सदर विधायक- बंधाया ढांढस, सांसद मनीष जायसवाल ने जताया शोक

Hazaribagh: जिले के कटकमसांडी के पंचायत शाहपुर अंतर्गत झरदाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जोरदाग गांव में चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम है। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।

एक ही परिवार से थी चारों बच्चियांः

हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। एक ही परिवार के चार मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना छठ पूजा के अर्घ्य देने के बाद दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम सा माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। सभी का शव हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कपड़ा धोने के दौरान हुआ हादसाः

जानकारी के अनुसार बच्चियां छठ पूजा सम्पन्न होने के बाद अपने घर से कपड़ा धोने के लिए तलाब गए थे। कपड़ा धोने के क्रम में पहले एक बच्ची तालाब के गहराई में चली गई। उसे बचाने के लिए एक एक कर के चारों बच्ची तलाब के गहराई के खाई में समा गई। जिससे मौके पे ही मौत हो गई। मृतक में रिंकी कुमारी उम्र 16 वर्ष, पूजा कुमारी उम्र 20 वर्ष, साक्षी कुमार उम्र 16 वर्ष, रिया कुमारी उम्र 14 वर्ष है की थी।

सांसद मनीष जायसवाल ने जताया शोकः

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। इन्होंने इस घटना पर जिले के उपायुक्त महोदय से बात की है। कहां कि हर संभव प्रयास है कि आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपया की सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। प्रयास रहेगा कि पीड़ित परिवार को हर प्रकार की सहायता समय पर मिल सके।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने की परिजनों से मुलाकातः

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस देने का काम किया है. स्वयं सभी चारों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इन्होंने कहा कि बेहद दुखद घटना घटी है। पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े हैं। हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा। साथ ही इन्होंने लोगों से कहा कि अपने बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान रखें। नदी पोखर में नहाने या कपड़ा धोने से बच्चे को जाने से रोके।

बेहद दर्दनाक घटना- बैजनाथ कामतीः

सदर एसडीओ बैजनाथ कामती ने कहा कि इस बेहद दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन परिवार के साथ खड़ी है जो हमने हर संभव मदद दिया जाएगा परंतु प्रशासन यह भी अपील करती है कि परिवार वाले अपने बच्चों पर ध्यान रखें चुकी इस वर्ष पानी काफी होने से जलाशय में काफी पानी भरा हुआ है

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...