Dhanbad: दो दिनों से लापता किशोरी का मिला शव, हत्या की आशंका

Dhanbad: जिले में एक लापता किशोरी का शव बरामद किया गया है। यह घटना टुंडी थाना क्षेत्र के बरमसिया पासाटांड़ स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर की है। यहां बने पानी भरे डोभा (गड्ढे) से 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला।

Dhanbad: दो दिन पहले हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, किशोरी दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने नर्सरी के डोभा में शव देखा और तुरंत टुंडी थाना पुलिस को सूचना दी।

Dhanbad: हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...