‘महागठबंधन के लोग ‘स्वर्ग में सीढ़ी’ लगाकर बिहार के लोगों को ‘स्वर्गीय’ बनाना चाहते हैं’

पटना : भाजपा के नेता और विधान पार्षद प्रोफेसर नवल किशोर यादव ने आज महागठबंधन के जारी घोषणा पत्र को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग स्वर्ग में सीढ़ी लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये जब भी प्रण लेते हैं तो बिहार के लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। ‎भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने भी प्रण लिया था कि बिहार का नाजायज एक पैसा गाय के गोश्त के बराबर होगा और उसे ग्रहण नहीं करेंगे। लेकिन उसका परिणाम सबके सामने है, वे गाय का चारा खाकर घर में बैठे हैं।

goal 22Scope News

बिहार की जनता को इनके प्रण से सावधान रहना होगा – नवल किशोर यादव

नवल किशोर यादव ने कहा कि बिहार की जनता को इनके प्रण से सावधान रहना होगा। उन्होंने जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी देने की महागठबंधन की घोषणा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं उनसे भी ये लोग जमीन तो नहीं लिखवा लेंगे। ये वही लोग हैं जो अपने परिवार से बाहर नहीं सोचते हैं। उन्होंने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के वादे को लेकर कहा कि क्या वे चारा घोटाला के पैसे से यह नौकरी देंगे? राजद के दौर में मेधा घोटाला करने वाले आज पढ़ाई और डिग्री की बात कर रहे हैं, यह हास्यास्पद है। राजद की सरकार में स्कूलों को ध्वस्त करने वाले आज शिक्षा और स्कूल की बात कर रहे हैं।

इनलोगों ने अपने प्रण पत्र में बिहार की कोई ऐसी बात नहीं है जो शेष बची हो – BJP नेता

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनलोगों ने अपने प्रण पत्र में बिहार की कोई ऐसी बात नहीं है जो शेष बची हो। इन लोगों ने सिर्फ स्वर्ग में सीढ़ी लगाने के काम को छोड़ दिया है। वरना ये बिहार के सभी कार्यों को करने का वादा करते हैं। वैसे यह ख्वाब देख रहे हैं। क्योंकि बिहार की कोई बेटी और महिला उस दौर को बिहार में फिर नहीं लाना चाहती हैं। ‎भाजपा के नेता ने कहा कि महागठबंधन को घोषणा पत्र में यह कहना चाहिए था कि सीएम हाउस से फिरौती की बात नहीं करेंगे, गुंडागर्दी की बात नहीं करेंगे। सरकार बनेगी तो अपराधियों को मंत्री नहीं बनाएंगे। लालू यादव पहली बार जब सीएम बने थे तब चार ऐसे लोगों को मंत्री बनाए थे जिन पर कई संगीन मामले दर्ज थे।

यह भी देखें :

नवल किशोर यादव ने कहा- RJD के शासनकाल में कहीं अस्पताल में मरीज नहीं आते थे

‎उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में कहीं अस्पताल में मरीज नहीं आते थे। वक्फ कानून को हटाने की बात को लेकर कहा कि यह पाखंड है। इसमें केंद्र सरकार ही कुछ कर सकती है। उन्होंने कहा कि ओसामा को टिकट देने के बाद यह साफ है कि ये लोग शाहबुद्दीन को अमर शहीद घोषित करना चाहते हैं। तमाम अपराधियों को टिकट देकर यह बिहार की जनता को दहशत में डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र पाखंड पत्र है। ‎‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। इधर, राहुल गांधी के पीएम मोदी के छठ के नाम पर नाटक करने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह बयान सनातन का अपमान है। ये लोग बराबर देश और सनातन को अपमानित करते हैं। ‎उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग स्वर्ग में सीढ़ी लगाकर बिहार के लोगों को ‘स्वर्गीय’ बनाना चाहते हैं। आज की प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान एवं भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पटना साहिब पहुंची दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा के समर्थन में की जनसभा…

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img