Bihar Election 2025 : नालंदा की सभा में राहुल का नीतीश पर हमला, बोले रिमोट मोदी के पास

Bihar Election 2025 : नालंदा की सभा में राहुल का नीतीश पर हमला, बोले रिमोट मोदी के पास

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज चुनाव प्रचार को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में पहुंचे थे।

Goal 7 22Scope News

राहुल ने मजदूरों के पलायन पर पूछा सवाल

बिहार में पलायन के बहाने सवाल राहुल गांधी ने पूछा और कहा कि क्या कारण है कि बिहारी श्रम का उपयोग बिहार के विकास में क्यों नहीं हो रहा है। जबकि उनके श्रम से देश के अन्य प्रदेशों में खुशहाली आ रही है। मजदूरी करने के बाबजूद बिहार के लोग अपने बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करते है। नीतीश सरकार के काम पर उपस्थित जनता से सवाल पूछा कि क्या शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था से आप संतुष्ट हैं।

राहुल ने सरकारी संपत्ति को बेचने का लगाया आरोप

उन्होंने छठ के बहाने यमुना की गंदगी पर सवाल उठाया। गौतम अडानी की जमीन छीन कर मुफ्त में जमीन देने पर सवाल उठाया। उन्होंने रेलवे, सौर उर्जा और स्पेक्ट्रम आदि के बहाने अडानी-आंबानी को सारी चीजें बेचने का आरोप लगाया।

PM डरपोक है, उनमें इच्छा शक्ति की कमी है – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक बताते हुए सवाल पूछा कि वो किसी भी सभा में बोले की क्या ट्रंप ने उन्हें ऑपरेशन सिंदूर रोकने को कहा था या नहीं। उन्होंने इंदिरा गांधी से तुलना करते हुए कहा कि उनमें इच्छा शक्ति की कमी है। वो बिहार में वोट चोरी में लगे है और बिहार की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

यह भी देखें :

सरकार बनी तो फिर से नालंदा की ख्याति देश-विदेश में फैलेगी – राहुल

 राहुल ने कहा कि शिक्षा के मामले में नालंदा की ख्याति विश्व प्रसिद्ध है अगर हमारी सरकार बनती है तो नालंदा फिर से शिक्षा का केंद्र बनेगा। यहीं से बिहार और देश के अन्य राज्यों को संदेश देंगे की बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है बस सरकार आपकी आवाज नही सुनती है। सरकार में हर जाति और घर्म के लोगों की शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने जनता से सतर्क रहने की कि अपील

उन्होंने लोगों से अपील की एनडीए सरकार संविधान को नहीं मानती है, वह वोट चोरी करेगी। इसलिए चुनाव के दिन सतर्क रहे, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें नहीं तो ये लोग वोट चोरी करेंगे। जैसा हरियाणा सहित अन्य राज्यों में किया है।

ये भी पढ़े : मधेपुरा में गरजे तेजस्वी, कहा- बिहार को बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं…

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...

Bokaro ACB raid: बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार...

Bokaro ACB raid: एक बड़े ऑपरेशन में, धनबाद के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बोकारो ज़िले के पेटरवार ब्लॉक ऑफिस में ₹8,000 की रिश्वत लेते...