Jharkhand Petrol Subsidy Scheme: 3 साल में 1 लाख गरीब हुए बाहर, अब सिर्फ 18 हजार को मिल रही राहत

झारखंड सरकार की पेट्रोल सब्सिडी योजना तीन साल में कमजोर पड़ गयी। एक लाख गरीब लाभुक बाहर हुए, अब केवल 18 हजार को मिल रही 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी।


Jharkhand Petrol Subsidy Scheme रांची: झारखंड सरकार द्वारा गरीब तबके को राहत देने के लिए जनवरी 2022 में शुरू की गयी पेट्रोल सब्सिडी योजना अब महज औपचारिकता बन कर रह गयी है। तीन सालों में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या तेजी से घटकर अब मात्र 18 हजार रह गयी है, जबकि शुरुआत में करीब 1.15 लाख राशन कार्डधारियों को इसका लाभ मिल रहा था।

इस योजना के तहत सरकार ने राशन कार्डधारी परिवारों को 10 लीटर पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी, ताकि महंगे ईंधन के बोझ से गरीबों को राहत मिल सके। उस समय राज्य में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के आसपास थीं।

परंतु, समय के साथ री-रजिस्ट्रेशन की जटिल प्रक्रिया इस योजना की सबसे बड़ी बाधा बन गयी। सरकार की शर्त के अनुसार लाभुकों को हर माह परिवहन विभाग के पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाकर री-रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यही प्रक्रिया पूरा न करने पर लाभार्थी योजना से बाहर हो जाते हैं।


 Key Highlights:

  • झारखंड सरकार की पेट्रोल सब्सिडी योजना अब केवल 18 हजार गरीबों तक सीमित रह गयी।

  • तीन साल में लगभग 1 लाख से अधिक राशन कार्डधारी लाभुक योजना से बाहर हो गये।

  • हर माह री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी न करने पर योजना से नाम स्वतः हट जाता है।

  • जनवरी 2022 में योजना के शुरुआत में 1.15 लाख लाभार्थी थे, अब घटकर 18 हजार रह गये।

  • 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी के बावजूद योजना का असर सीमित दिख रहा है।


Jharkhand Petrol Subsidy Scheme

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के पहले महीने में 1,45,197 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,15,536 आवेदन स्वीकृत हुए। फरवरी 2022 में यह संख्या घटकर 55,223 स्वीकृत आवेदन तक पहुंची। इसके बाद हर महीने री-रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या लगातार कम होती गयी।

Jharkhand Petrol Subsidy Scheme

राज्य में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन सरकारी राहत के बावजूद गरीब तबका अब इस योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी दिक्कतें, बार-बार की ऑनलाइन प्रक्रिया और सीमित लाभ के कारण योजना का असर खत्म होता जा रहा है।

 

Saffrn

Trending News

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...

2 बच्चे की मां को पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, पति...

भागलपुर : भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां...

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया प्रयोग, मैदान...

पटना : बिहार में तेजी से हो रहे पर्यटकीय विकास के लिए अब बिहार सरकार के कर्मचारियों व अधिकारियों को राज्य के पर्यटनस्थल पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img