CUJ Vigilance Awareness Week 2025: कर्मचारियों ने ली ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’ 

सीयूजे में Vigilance Awareness Week 2025 के तहत कर्मचारियों ने ईमानदारी व पारदर्शिता की शपथ ली। कुलपति प्रो. रतन कुमार डे ने ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर प्रेरित किया।


CUJ Vigilance Awareness Week  रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में भारत सरकार के Vigilance Awareness Week 2025 के अवसर पर शनिवार को कर्मचारियों ने “सत्यनिष्ठा की शपथ” ली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शपथ ग्रहण किया।

अंग्रेजी में शपथ नैक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रो. के बी पंडा ने दिलाई, जबकि हिंदी में श्री नफीस अहमद अंसारी ने दिलाई। कार्यक्रम में कार्यवाहक कुलपति प्रो. रतन कुमार डे और कुलसचिव श्री के कोसल राव भी मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता से कार्य करने का प्रण लिया।


 Key Highlights:

  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) में मनाया गया Vigilance Awareness Week 2025।

  • कर्मचारियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ली “सत्यनिष्ठा की शपथ”।

  • प्रो. के बी पंडा और श्री नफीस अहमद अंसारी ने दिलाई शपथ।

  • कार्यवाहक कुलपति प्रो. रतन कुमार डे ने ईमानदारी को साझा जिम्मेदारी बताया।

  • समारोह में कुलसचिव के कोसल राव सहित कई प्रोफेसर और अधिकारी रहे उपस्थित।


CUJ Vigilance Awareness Week

प्रो. डे ने इस वर्ष के विषय “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” (Vigilance is our shared responsibility) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने कार्य में सत्यनिष्ठा और नैतिकता को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज और संस्था दोनों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

CUJ Vigilance Awareness Week

इस अवसर पर प्रो. एच. पी. सिंह, प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. श्रेया भट्टाचार्जी, प्रो. अर्चना कुमारी, डीन छात्र कल्याण डॉ. अनुराग लिंडा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमरेंद्र कुमार, प्रो. सुचेता सेन चौधरी, प्रो. संजय कुमार समदर्शी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. एस. के. पाण्डेय और श्री हरीश मोहन सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ईमानदारी से कार्य करने और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...

Gudiya Devi Jivika Success Story: चार बच्चों को पालने की चुनौती...

Gudiya Devi Jivika Success Story, पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली गुड़िया देवी की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से घिर...