खून के रिश्ते पर भारी पेट्रोल की कीमत, बड़े भाई ने छोटे के सीने में घोंपा चाकू

Sarhasa–सदर थाना क्षेत्र का शिवपुरी मोहल्ले में सगे भाई ने छोटे भाई को चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया.बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोहन कुमार का अपने छोटे भाई प्रियांशु कुमार के साथ मोटरसाइकिल में तेल लेने को लेकर विवाद हुआ था. बस इसी पेट्रोल पर दोनों भाइयों के बीच विवाद इस कदर गहराया कि खून के रिश्ते पर पेट्रोल की कीमत भारी पड़ गया. बस इतनी छोटी सी बात पर बड़े भाई ने कीचन में रखे चाकू से छोटे भाई के सीने में चाकू घोंप-घोंप कर हत्या कर दी.

sarhrsa 2 22Scope News

घायल युवक को आनन-फानन में लिए सदर अस्पताल लाया, बाद में मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कर करवाया गया. जहां उसकी कुछ ही घंटों बाद छोटे भाई की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मात्र लीटर दो लीटर पेट्रोल के सवाल पर एक सगे भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या से इलाके में सनसनी है. लोग बाग भी आश्चर्जचकित है कि आखिर पेट्रोल इतना अहम कैसे हो गया कि एक भाई की हत्या पर उतर जाए.

रिपोर्ट- राजीब झा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...