अंधविश्वास में झारखंड में फिर हत्या, डायन बताकर महिला को उतारा मौत के घाट

अंधविश्वास के कारण 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव की है।

अंधविश्वास में हत्या

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका अपने छोटे बेटे-बहू बेटी के साथ गांव में रहती थी। गांव में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग महिला पर डायन होने का संदेह जता रहे थे। गुरुवार देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घर से बाहर बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि यह मामला अंधविश्वास और डायन-बिसाही से जुड़ा अपराध प्रतीत होता है। पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज पर कलंक हैं। उन्होंने प्रशासन से अंधविश्वास के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...