भीषण आग से मिट्टी का मकान जलकर राख ; एक परिवार बेघर, पचास हजार से अधिक का नुकसान

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड के मदनाडीह गांव में रविवार तड़के भीषण आग लगने से एक परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब अख्तर हुसैन के मिट्टी के बने घर में अचानक आग लग गई। उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में था।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जानः

अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया। लोगों ने दौड़कर किसी तरह घर में फंसे अख्तर हुसैन और उनके परिजनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों और मुखिया की तत्परता से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

परिवार हुआ बेघर, सबकुछ जलकर राख :

घर के अंदर रखा चावल, दाल, बिचाली, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान आग में जल गया। अख्तर हुसैन ने बताया कि इस हादसे में करीब पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। नम आंखों से अख्तर हुसैन ने कहा कि “अब न रहने को घर बचा, न खाने को कुछ। समझ नहीं आता परिवार को कहां लेकर जाऊं।”

भीषण आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं :

घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी, इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं मानी जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल जांच कर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करनी चाहिए।

मुआवजे की मांग:

स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग की है ताकि अख्तर हुसैन अपने परिवार के साथ दोबारा जीवन शुरू कर सकें। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके का निरीक्षण करने और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...