झारखंड विधानसभा : राज्य में बढ़ा ब्राउन शुगर का कारोबार- ढुल्लू महतो

झारखंड विधानसभा : राज्य में बढ़ा ब्राउन शुगर का कारोबार- ढुल्लू महतो

रांची : झारखंड विधानसभा : राज्य में बढ़ा ब्राउन शुगर का कारोबार- ढुल्लू महतो- सत्र के

दौरान बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने सवाल उठाया कि

राज्य भर में नशा के सौदागर ब्राउन शुगर का कारोबार बढ़ता जा रहा है.

झारखंड में अफीम की खेती हो रही है.

बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने भी संथाल में लगातार नशा के कारोबार के बढ़ने का आरोप लगाया.

इस प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पुलिस इसे रोकने के लिए काम कर रही है.

लोगों को रंगदारी देने के लिए जेल से मिल रही धमकी

बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने सदन में जेल से धमकी और रंगदारी मांगने का मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. दर्जनों लोगों की अब तक हत्या हो चुकी है. हम ये भी जानते हैं कि सवाल उठाने वालों को भी टारगेट किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. ढुल्लू महतो ने कहा कि क्या सरकार के द्वारा सभी जेल प्रबधन को निर्देश दिया जायेगा.

इस मामले पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ऐसी घटना कई बार सामने आए हैं हमने उचित कार्रवाई की है, और आगे भी इसको रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी.

कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने गैर मजरुआ जमीन का प्रश्न उठाया. मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये नीतिगत सवाल नहीं है. इसमें कोई मुआवजा का भी प्रावधान नहीं है. फिर भी इस मामले को विभाग से दिखवा लेते हैं.

राजधानी रांची में ब्राउन शुगर के साथ मॉडल गिरफ्तार

रिपोर्ट : मदन सिंह

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...