भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने हेमंत सरकार पर निकाली भड़ास

कोर्ट में पेश हुए बाघमारा विधायक बोले- जनता की आवाज उठाने की मिली सजा

धनबाद : भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विधानसभा में 300 आदिवासियों के अवैध खदान में दबकर हुई मौत मामले को उठाया था, इसलिए मेरे ऊपर कार्रवाई हुई. दरअसल बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो कोर्ट में पेशी के लिए आये थे. वे प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश हुए थे. अदालत से बाहर आने के बाद उन्होंने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने सभी मामलों को सीबीआई से जांच कराने की मांग की.

जनता की आवाज उठाने वालों पर होती है कार्रवाई- ढुल्लू

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोयला चोरी, लोहा चोरी, अपराधी, डकैती, बैंक लूट होती है, लेकिन इस मामले पर पुलिसिया कार्रवाई नहीं होती. बीजेपी विधायक ने कहा कि जनता की आवाज उठाने के कारण ढुल्लू महतो पर झूठा मुकदमा किया गया है.

dhullu1 22Scope News

300 आदिवासियों की मौत का मामला उठाया, इसलिए पीछे पड़ी सरकार

ढुल्लू महतो ने मीडिया को बताया कि जब से झारखंड में सरकार बदली है तब से उनके ऊपर अब तक 15 से अधिक झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं. पिछले दिनों विधानसभा में अवैध उत्खनन के दौरान 300 आदिवासियों की मौत का मामला उन्होंने विधानसभा में उठाया था, उनके इस आवाज को सरकार पचा नहीं पाई और झूठे मुकदमें लगातार करवा कर जेल में डालने का काम कर रही है.

रामराज मंदिर के स्थापना दिवस से ठीक पहले उन पर कार्रवाई होती है, इससे जाहिर होती है कि सरकार की मंशा क्या है. यहां पर सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. आए दिन गोली, बम चलाया जा रहा है, लूट डकैती हो रही है. उन पर किसी भी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं होते. यहां तक कोयला चोर भी धनबाद जिले की पुलिस पर हावी है.

मुझे प्रभु राम पर है भरोसा- भाजपा विधायक

विधायक ढुल्लू महतो ने यह भी कहा कि अगर किसी पर भरोसा है तो प्रभु राम पर भरोसा है यहां की आम जनता पर भरोसा है और किसी पर भरोसा नहीं है. जब श्री राम मंदिर का स्थापना दिवस का दिन नजदीक ही आने वाले हैं, ऐसे में सरकार राम भक्तों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज कर फंसा रहे हैं. केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी मामलों पर सीबीआई जांच करें. अगर मैं दोषी हूं तो मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जाये. आने वाले दिन ऐसी सरकार को प्रभु श्री राम सब देख रहे हैं और उनकी किए हुए पाप का हिसाब जरूर करेंगे.

9 जनवरी को अदालत ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को भेजा जेल

बता दें कि वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के मामले के नामजद आरोपी बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को 9 जनवरी को अदालत ने जेल भेज दिया था. तब से वे जेल में ही बंद हैं. धनबाद के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने ढुल्लू महतो की रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एक माह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था.

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो समेत पांच लोगों पर आरोप

विधायक ढुल्लू महतो समेत कांड के नामजद पांच आरोपियों को वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने का आरोप 9 अक्टूबर 2019 को लगा था. उनपर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप भी लगा. उस समय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने डेढ़ वर्ष की साधारण कारावास एवं 9 हजार रुपए जुर्माना लगाया था. वहीं अदालत ने मामले के नामजद आरोपी बसंत शर्मा को बायइज्जत बरी कर दिया था.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...