तेजस्वी का दावा- यूपी में सपा की बन रही सरकार, जनता ने बीजेपी को दिखाया आइना

तेजस्वी का दावा- यूपी में सपा की बन रही सरकार, जनता ने बीजेपी को दिखाया आइना

पटना : तेजस्वी का दावा- यूपी में सपा की बन रही सरकार, जनता ने बीजेपी को दिखाया आइना- उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है.

सभी राजनीतिक दल अपने-अपने जीत का दावा करने में लगे हुए हैं.

वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बिहार की सियासत भी गर्म है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सरकार जा रही है.

अब अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की सरकार बना रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी की जनता बीजेपी को आइना दिखा रही है.

जिससे बीजेपी नेताओं की परेशानी बढ़ी हुई है,

उनकी परेशानी को देख कर लग रहा है कि अब उनकी सरकार की विदाई तय हो गई है.

बिहार बीजेपी को भी हो गया आभास

तेजस्वी यादव ने कहा कि शुरू से ही ऐसा दिख रहा है कि बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सुपड़ा साफ होने वाला है. ये चीज शुरू से ही चुनावी सभा और प्रचार में ही दिख रहा था. समाजवादी पार्टी वहां बहुत आगे है, वहां की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और ये बात बीजेपी के नेता भी अच्छी तरीके से जानते हैं. बिहार बीजेपी के जो नेता वहां गए थे, वो भी समझ गए हैं कि बीजेपी का सफाया उत्तर प्रदेश से हो चुका है.

यूपी की जनता ने बीजेपी के विरोध में डाला वोट

तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी की जनता ने मन बनाया है कि इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे. जिस तरह से वहां पर चुनाव हुआ है, और लोगों ने भाजपा के विरोध में वोट डाला है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में इस बार अखिलेश यादव ही सीएम होंगे. समाजवादी पार्टी की सरकार वहां बनेगी.

बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है. चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे. उससे पहले बिहार की भी सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समर्थकों की जीत के दावे कर रहे हैं.

रिपोर्ट : प्रणय राज

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...