विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर बोले बीजेपी सांसद- हर समय मांगने की स्थिति में ना रहें सीएम नीतीश

मुजफ्फरपुर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग अब जोर पकड़ रही है.हालांकि विशेष दर्जे को लेकर एनडीए में शामिल जेडीयू और बीजेपी आमने-सामने आते दिख रहे हैं. विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर लगातार जेडीयू सवाल उठा रही है और मांग कर रही है जिसको लेकर बीजेपी सांसद अजय निषाद ने जवाब दिया है.

अजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर समय मांगने की स्थिति में ना रहें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब भी कुछ मांगा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है. इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले विकास की गति को प्रदान करें. विकास की गति जब बिहार में जोर पकड़ेगी तो रोजगार सृजन होगा, फैक्ट्री-धंधा आना शुरू होगा, तब आप जो मांगेंगे सबकुछ मिलेगा.

बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कहा सबसे बड़ी चीज है कि आय का साधन बढ़ाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में आय का जरिया बढ़ाना होगा. सीएम नीतीश कुमार भारत सरकार से जो मांगते हैं वो उन्हें मिलता है और आगे भी मिलेगा. मोदी सरकार ने कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निराश नहीं किया है.

रिपोर्ट : शक्ति

जब सांसद-विधायकों को पेंशन-भत्ता, तब अग्निवीरों को क्यों नहीं- कन्हैया कुमार

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...