सांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा युगल किशोर जायसवाल का निधन, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के बड़े चाचा और हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के बड़े भाई युगल किशोर जायसवाल का सोमवार की अहले सुबह 93 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से हजारीबाग के जायसवाल परिवार सहित आसपास के लोगों में शोक का लहर है ।

युगल किशोर जायसवाल बी.डी. जायसवाल (विशेश्वर दयाल जायसवाल) की संतान थे और अपने दो भाई एवं पांच बहनों में सबसे बड़े थे। वे एक सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनका निधन विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित उनके आवासीय परिसर में हुआ। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा उनके आवास से निकाली गई, जो खिरगांव स्थित मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान हुई।

युगल किशोर जायसवाल का निधन : 

उनकी अंतिम यात्रा में सांसद सुपुत्र युवा समाजसेवी करण जायसवाल सहित जायसवाल परिवार के अन्य सदस्यों एवं रिश्तेदारों के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सांसद के जिला योजना प्रतिनिधि अनूप ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव सह समाजसेवी नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन चढ़ाए। युगल किशोर जायसवाल का जाना हजारीबाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Saffrn

Trending News

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...

Ranchi Athletics Championship: 22 मई से राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स का महाकुंभ,...

 रांची में 22 से 25 मई तक 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप होगी। 800 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे, यहीं से कॉमनवेल्थ गेम्स...

 JPSC Exam Controversy: सिविल सेवा PT प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की...

 जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्र में हिंदी अनुवाद की कई त्रुटियां सामने आईं। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। JPSC...

 Ranchi Crime News: बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को...

 रांची के द्वारिकापुरी में पत्नी ने बेटे की बीमारी का बहाना बनाकर पति को घर बुलाया और कुछ लोगों से उसकी पिटाई करवा दी।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img