बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का चुनाव प्रचार आज होगा खत्म, दिग्गजों का अंतिम दौरा तेज

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण का चुनाव प्रचार आज होगा खत्म, दिग्गजों का अंतिम दौरा तेज

पटना, 4 नवंबर 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सभी दलों के बड़े नेता आज अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे। आज का दिन कई बड़े राजनीतिक चेहरों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

अमित शाह , नितिन गडकरी ,जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ करेंगे चुनाव सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दरभंगा, मोतिहारी और पश्चिम चंपारण में जनसभाएं करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभाएं सीवान, सारण और भोजपुर जिलों में निर्धारित हैं।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोइलवर और गया में जनसभा करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ भी गोपालगंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता भी गोपालगंज में महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगी।

मगध में राहुल गांधी, अखिलेश यादव ओर तेजस्वी दिखायेंगे दम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गया, औरंगाबाद और कुटुंबा में चुनावी रैलियां करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी गया, औबरा और औरंगाबाद में मंच साझा करेंगे।
महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव आज गोपालगंज में एनडीए के मुकाबले में अपनी ताकत दिखाने वाले हैं।

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर भी करेंगे जनसभा

जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) आज कैमूर में जनसभा करेंगे। PK की सभाओं में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है।

मतदान की उलटी गिनती शुरू

पहले चरण में मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें राज्य के 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने प्रचार की समयसीमा आज शाम 6 बजे तक तय की है, जिसके बाद साइलेंस पीरियड शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़े :  राहुल के मछली पकड़ने पर तेज प्रताप का तंज, कहा- जिंदगी भर पकड़ते रह जाएंगे…

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...

Simdega Murder Case: प्रेमिका को जंगल ले गया, फिर दफनाया शव;...

Simdega Murder Case: झारखंड के सिमडेगा में युवती के अपहरण की शिकायत के पीछे छिपी हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है।...