कांग्रेस नेताओं ने मोदी-नीतीश पर किया तीखा हमला, अशोक गहलोत की जनता से अपील, तेजस्वी को एक बार मौक दे

कांग्रेस नेताओं ने मोदी-नीतीश पर किया तीखा हमला, अशोक गहलोत की जनता से  अपील, तेजस्वी को एक बार मौक दे

पटना :  पहले चरण के चुनाव प्रचार की समप्ति पर कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से आख़िरी अपील की। अशोक गहलोत जी ने कहा जनता एक मौका युवा तेजस्वी यादव को दे, जो बिहार के भविष्य और रोजगार के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Goal 7 22Scope News

पवन खेड़ा जी का बयान – पीएम को शब्दों में कटुता थी, बिहारवासियों को पहुँचाई ठेस

बिहार में पहले चरण का प्रचार अपने अंतिम दौर में पर राजनीतिक बयानबाज़ी अपने चरम पर है। काग्रेंस नेता और सांसद पवन खेड़ा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि पीएम के शब्दों में कटुता थी, जिससे बिहारवासियों को ठेस पहुँची है।

a2186900 e328 42c0 9c75 af1ba96e0425 22Scope News

बीजेपी पर नकारात्मक राजनीति करने का लगाया आरोप

भाजपा का प्रचार रंग-बिरंगा तो है, लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं कि “दूल्हा-दुल्हन कौन” यानी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में प्रचार के दौरान रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता दी, जबकि उनका कहना है कि एनडीए का पूरा प्रचार नकारात्मक राजनीति पर केंद्रित है।

6bc0de5d 3e2a 4570 8b76 9f6c6f983067 22Scope News

अनंत सिंह के मुद्दे पर भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

इसके साथ ही सवाल उठाया गया कि आखिर नीतीश कुमार को मंच पर बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा। अनंत सिंह के मुद्दे पर भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है, यह आरोप लगाते हुए कि एक “राजा” खुले तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है और उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

ये भी पढ़े :  लोकतंत्र के रंग में रंगा पटना, नीतू चंद्रा ने कहा, ‘जब युवा आगे बढ़ते हैं, लोकतंत्र मजबूत होता है

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Dhanbad Bus Stand News: बस स्टैंड के पास अज्ञात शव मिलने...

Dhanbad Bus Stand News: गुरुवार सुबह धनबाद सिटी बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया...

बक्सर/पटना : विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों...

Dhanbad Toto Drivers Protest: क्या रेलवे पार्किंग में चल रहा था...

Dhanbad Toto Drivers Protest: झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में कथित अवैध वसूली और टोटो ड्राइवरों...