मंत्री अशोक का तेजस्वी पर तीखा हमला, कहा- चूहा खाकर बिल्ली चली हज को

पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा लगाए गए ट्रांसफर पोस्टिंग के आरोप पर करारा हमला किया है। अशोक ने कहा कि चूहा खाकर बिल्ली हज को चली। आईपीएस और आईएएस का हाल उनके समय में क्या था। 15 साल तक इन्होंने राज किया, क्या स्थिति था बिहार का सब जानते हैं। तेजस्वी को क्या अपने माता-पिता कार्य प्रणाली याद नहीं है। कौन आईएएस और आईपीएस है जिस पर दबाव है, एक भी नाम तेजस्वी यादव बता दें।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की कुछ गरिमा होती है उस गरिमा का पालन तेजस्वी यादव नहीं कर रहे हैं। पुख्ता सबूत के साथ आरोप लगाइए। तेजस्वी यादव के धरना पर बैठने पर मंत्री अशोक ने कहा कि जातीय गणना का जब निर्णय नीतीश कुमार ने किया तो नीतीश कुमार का पॉलिटिकल डिप्लोमेसी था। नीतीश कुमार ने निर्णय लिया था ना कि तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना करवाया। बैठक में यह निर्णय हुआ था। वहीं तेजस्वी के धरने का कोई मायने नहीं है। जातीय जनगणना में तेजस्वी यादव का कोई रोल नहीं है।

यह भी देखें :

चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी तोड़ रही है। इस सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि इसका जवाब उनके पार्टी के लोग देंगे। हम जदयू के मंत्री हैं। चिराज पासवान और बीजेपी जाने उनके अंदर की बात है। पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी अपने आप को नेशनल लीडर समझ रही है। इसलिए बोल रही है कि उनका कुछ बिगड़ेगा तो सब जगह बिगाड़ देंगी।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक ने कहा- राजनीति में कब क्या होगा कोई नहीं जानता

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...