Giridih: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना झारखंडधाम हॉल्ट के नजदीक दुबे बांध के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Giridih: ट्रेन की चपेट में आने से मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक किसी निजी काम से झारखंडधाम की ओर जा रहा था। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान रेम्बा गांव निवासी नरेश तूरी के रूप में हुई है।

Giridih: घटना से परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...