बाराचट्टी में मांझी के समधन HAM प्रत्याशी ज्योति मांझी पर हमला

गयाजी : बिहार के गयाजी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हिदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेकुलर की उम्मीदवार एवं विधायक ज्योति देवी पर बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। घटना सुलेबट्टा फ्लाईओवर के पास उस समय घटी जब विधायक भलुआ की ओर से करीब 10 गाड़ियों के काफिले के साथ समर्थकों का अभिवादन करते हुए गुजर रही थीं।

DIARCH Group 22Scope News

अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट फेंककर हमला कर दिया, जो सीधे विधायक के सीने पर जा लगी – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट फेंककर हमला कर दिया, जो सीधे विधायक के सीने पर जा लगी। उन्‍हें काफी चोट आई है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांक‍ि, हमला क‍िसने किया, यह पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया रेफर कर दिया।

Gaya Police 1 22Scope News

किसी भी कीमत पर हमलावरों को नहीं बख्शा जाएगा – DSP अजय प्रसाद

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। विधायक व उनके समर्थकों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकाला जा रहा है, जिसमें कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए हैं।

Jyoti Manjhi 1 22Scope News

घटना में शामिल हमलावरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज व मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है – पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में शामिल हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मर्यादा पर हमला हैं। वहीं, समर्थकों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। बाराचट्टी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। ज्‍योत‍ि देवी बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की सास हैं।

Gaya Police 22Scope News

यह भी पढ़े : उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी के लिए वोट मांगे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- बिहार को ठगने का काम कर रही है महागठबंधन…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

New Financial Year Update: नया वित्त वर्ष शुरू, टैक्स, बैंकिंग, टोल...

 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष लागू, टैक्स, टोल, पैन कार्ड, रेलवे और फ्लाइट सेवाओं में कई बड़े बदलाव, जानें आपके ऊपर क्या असर...

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...

Jharkhand Teacher Recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC को 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।Jharkhand Teacher Recruitment रांची:...

Jharkhand Politics: महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए...

 झारखंड में महागठबंधन में खींचतान तेज, कांग्रेस ने खनन माफिया और प्रशासन पर लगाए आरोप, राज्यसभा चुनाव पर भी असर की आशंका।Jharkhand Politics रांची:...

Border Security: बंगाल चुनाव से पहले हाई अलर्ट, 52 हाईटेक चेकपोस्ट...

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड बॉर्डर पर सख्ती, 52 हाईटेक चेकपोस्ट सक्रिय, शराब और नकदी की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी।Border...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img