Simlia Panchayat Murder: मुखिया पुत्र ने सौतेली मां की की गला दबाकर हत्या , Ratu Murder Case Update

रांची के रातू थाना क्षेत्र में सिमलिया पंचायत की मुखिया के बेटे शुभम कच्छप ने अपनी सौतेली मां शशि तिर्की उर्फ सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया।


Simlia Panchayat Murder रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिमलिया पंचायत की मुखिया फूलमनी देवी के पुत्र शुभम कच्छप (22) ने अपनी सौतेली मां शशि तिर्की उर्फ सोनम (32) की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बेड़ो थाना क्षेत्र के खतरी खटंगा गांव के जंगल में फेंक दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार की सुबह शुभम खुद रातू थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया। हत्या में प्रयुक्त फॉरच्यूनर वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Simlia Panchayat Murder:  घटना की पृष्ठभूमि:
मृतका शशि तिर्की उर्फ सोनम, सिमलिया पंचायत की मुखिया फूलमनी देवी की सौतन थी। सोनम मूल रूप से इटकी के कुरगी सेमरा गांव की रहनेवाली थी। वह मुखिया फूलमनी के पति संजय उरांव के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया।

शादी के बाद कुछ महीनों तक संजय ने सोनम को किराए के मकान में रखा, जहां दोनों की एक बेटी हुई, जो फिलहाल छह महीने की है। परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी और तीन दिन पहले ही संजय ने अपनी दूसरी पत्नी सोनम को सिमलिया स्थित घर लाया था।


Key Highlights:

  • रांची के रातू थाना क्षेत्र में मुखिया पुत्र ने सौतेली मां की हत्या की

  • आरोपी शुभम कच्छप ने गला घोंटकर की हत्या, फिर शव जंगल में फेंका

  • मृतका शशि तिर्की उर्फ सोनम सिमलिया पंचायत की मुखिया की सौतन थी

  • आरोपी ने घटना के बाद खुद थाने में पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

  • पुलिस ने शव और फॉरच्यूनर वाहन किया जब्त, जांच जारी


Simlia Panchayat Murder:

घटना की रात घर में संजय मौजूद नहीं था। देर रात शुभम अपनी सौतेली मां के कमरे में गया और पहले दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव को वाहन में रखकर जंगल ले जाकर फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और सौतेली मां के प्रति गुस्सा हत्या का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...