पलामू में सौतेली मां की गला रेतकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल

पलामू : झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना में उसकी सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि आरोपी युवक नौशाद अपने पिता जसीमुद्दीन अंसारी की दूसरी शादी से नाराज चल रहा था। जसीमुद्दीन ने दिल्ली में मजदूरी के दौरान तेजू नाम की महिला से शादी की थी और फिर उसे अपने पैतृक गांव ले आया था। गांव लाने के बाद जसीमुद्दीन ने अपनी पहली और दूसरी पत्नी को अलग-अलग घरों में रखा था, लेकिन परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे।

इसी पारिवारिक विवाद और नाराजगी के कारण बुधवार को नौशाद अपनी सौतेली मां तेजू के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि नौशाद ने तेजू पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत डाला। घटनास्थल पर ही तेजू की मौत हो गई। घटना में तेजू की बेटी भी चाकू से घायल हो गई।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मृतका तेजू मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी और कुछ साल पहले उसकी शादी जसीमुद्दीन से हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...