Bihar Election 2025: बेगूसराय में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, थर्ड जेंडर ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिला मतदान प्रतिशत के मामले में पूरे राज्य में सबसे आगे रहा। शाम 5:30 बजे तक 67.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बार तृतीय लिंग समुदाय (थर्ड जेंडर मतदाताओं) ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

Bihar Election 2025: लोकतंत्र में सभी वर्गों की समान भागीदारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि “निर्वाचन प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की समान भागीदारी लोकतांत्रिक प्रणाली की सशक्तता का प्रतीक है।” उन्होंने तृतीय लिंग समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Bihar Election 2025: बिहार में औसतन 60.18% मतदान

राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शाम 5:30 बजे तक औसतन 60.18% मतदान दर्ज किया गया। इस बार कई जिलों में मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह दिखाया।

जिलावार मतदान प्रतिशत

बेगूसराय: 67.32%

समस्तीपुर: 66.65%

मधेपुरा: 65.74%

मुजफ्फरपुर: 65.23%

गोपालगंज: 64.96%

लखीसराय: 62.76%

सहरसा: 62.65%

सारण: 60.90%

खगड़िया: 60.65%

वैशाली: 59.45%

दरभंगा: 58.38%

नालंदा: 57.58%

सिवान: 57.41%

मुंगेर: 54.90%

बक्सर: 55.10%

पटना: 55.02%

भोजपुर: 53.24%

शेखपुरा: 52.36%

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...