ट्रैक्टर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या, जमीन विवाद से जुड़ा मामला, गांव में तनाव

West Singhbhum: जिले के जैंतगढ़ थाना क्षेत्र के मुंडुई गांव में बीती रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार मृतक की गांव में जमीन विवाद को लेकर किसी से कहासुनी हुई थी, उसी विवाद के बाद यह घटना हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद के कुछ देर बाद ट्रैक्टर चालक ने व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

परिजन ने शव उठाने से किया इंकारः

घटना की सूचना मिलते ही जैंतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच समझौते का दौर चलता रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांचः

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से मुंडुई गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

 

 

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...