एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस का आयोजन

हजारीबाग. एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी के 51वें स्थापना दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर परियोजना परिसर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों और सहयोगी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उत्सव की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन के समक्ष स्वर्ण जयंती समारोह का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत द्वारा एसआईएसएफ दस्ते की परेड का निरीक्षण कर एनटीपीसी ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके उपरांत एनटीपीसी के रंगों में रंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया और केक काटकर समारोह को और अधिक यादगार बनाया गया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में रावत ने परियोजना की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों से समर्पण, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एनटीपीसी की पांच दशकों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र में इसके अमूल्य योगदान तथा ‘सतत विकास’ की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात परियोजना के सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी कॉर्पोरेट सेंटर, नई दिल्ली से प्रसारित अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संदेश का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना। दोपहर में सभी कर्मचारियों एवं एसोसिएट्स के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के प्रसिद्ध बांसुरी वादक ने अपनी मधुर प्रस्तुति से कार्यक्रम में संगीत का सुरम्य स्पर्श जोड़ा।

एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस समारोह न केवल संगठन की उत्कृष्टता, नवाचार और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा, बल्कि यह राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान करने की पाँच दशकों की गौरवशाली यात्रा को भी सम्मानपूर्वक स्मरण करने का अवसर बना।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...