बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, तेज प्रताप को दी Y+ सुरक्षा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने यह सुरक्षा दी है। सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा मिली है।

Goal 7 22Scope News

तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी

वाई प्लस की सुरक्षा मिलने पर तेज प्रताप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा, इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई। छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। दो दिन पहले बीजेपी के सांसद रवि किशन ने कहा था कि तेज प्रताप यादव के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को सौंपी थी रिपोर्ट

दरअसल, तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर जांच एजेंसी की तरफ से गृह मंत्रालय को जानकारी दी गई थी। चुनाव के बीच तेज प्रताप ने खुद भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. साथ ही तेज प्रताप ने मंत्रालय से अपनी सुरक्षा की मांग की थी। तेज प्रताप की मांग को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उनको वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई। अब तेज प्रताप तो सीआरपीएफ के जवान चारों तरफ से सुरक्षा देंगे। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

यह भी देखें :

इस कैटेगरी में क्या होता है?

बात करें अगर इस कैटेगरी की तो इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। आर्म्ड फोर्स के कमांडो को घेरे में तैनात किया जाता है। वहीं इसमें से पांच जवान उनके घर पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। इसके अलावा तीन शिफ्टों में सुरक्षा दी जाती है।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप का ‘हरा गमछा’ पर गुस्सा! बोले- 5 जयचंदों ने घर से निकाला, अब जनता ही मेरा घर है

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...

Investiture Ceremony 2026: मांडर के DAV Public School में छात्र परिषद...

मांडर स्थित दयानन्द आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई। छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ। Investiture Ceremony 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img