इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने रांची उपायुक्त को लिखा पत्र, झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के उत्कृष्ट स्टार्टअप्स को सम्मानित करने का किया अनुरोध

रांची. इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन (Indian Start-up Association) ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के ऐसे उल्लेखनीय स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाए, जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष रथिन भद्र ने बताया कि झारखंड राज्य कई नवाचारपूर्ण और संभावनाओं से भरे स्टार्टअप्स का घर रहा है, जो राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा है कि इन स्टार्टअप्स के योगदान को सम्मानित करना न केवल उनके प्रयासों की सराहना होगी, बल्कि यह राज्य के अन्य युवा उद्यमियों को भी प्रेरित करेगा।

इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने उपायुक्त से यह भी अनुरोध किया है कि यदि अनुमति दी जाए, तो एसोसिएशन झारखंड के ऐसे उल्लेखनीय स्टार्टअप्स की विस्तृत जानकारी और अनुशंसाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। रथिन भद्र ने कहा, “ऐसी पहल झारखंड के उभरते हुए उद्यमियों को प्रेरित करेगी और राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और भी सशक्त बनाएगी।”

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...