बीजेपी नेता शाहनाज हुसैन ने किया मतदान, सीतामढ़ी कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

बीजेपी नेता शाहनाज हुसैन ने किया मतदान, सीतामढ़ी कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

सुपौल/सीतामढ़ी/जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण मे मतदान जारी है और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीयमंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्नी के साथ सुपौल में अपने मताधिकार क प्रयोग किया और कहा कि विकास के लिये हो रहा मतदान।

सीतामढ़ी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुँचे कंट्रोल रूम

वहीं सीतामढ़ी में शांतिपूर्वक मतदान जारी है. नेपाल से सटे इलाके में गहन तालाशी अभियान जारी है और मतदान के कारण बोर्डर को सील किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम पहुँच कर मतदान कार्यों का निरीक्षण किया।

जहानाबाद में बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार

वहीं जहानाबाद में भी आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। जहानाबाद के मखदूमपुर क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही महिला सुरक्षा जवानों की भी उपस्थिति रही।

प्रशासन की अपील – लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें

स्थानीय प्रशासन बार-बार यह अपील कर रहा है कि लोग निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

सुपौल से अजय सिंह, सीतामढ़ी से अमित कश्यप और जहानाबाद से मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...