Advertisment

बिहार चुनाव Live : सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज यानी 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आज दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। बिहार में कुल 20 जिलों में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं – निर्वाचन आयोग अधिकारी

आपको बता दें कि राज्य में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

20 जिलों के 122 सीटों पर हो रहा है वोटिंग

आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों में 122 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। इस 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी भाग्य अजमा रहे हैं। 20 जिलों में सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से हर दो घंटे पर पल-पल की अपडेट की जा रही है। सबसे ज्यादा किशनगंज 34.74 और सबसे कम मधुबनी में 28.66 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

यह भी देखें :

20 जिलों में सुबह 11 बजे तक का मतदान

पश्चिमी चंपारण – 32.39 फीसदी

पूर्वी चंपारण – 31.16 फीसदी

शिवहर – 31.58 फीसदी

सीतामढ़ी – 29.81 फीसदी

मधुबनी – 28.66 फीसदी

सुपौल – 31.69 फीसदी

अररिया – 31.88 फीसदी

किशनगंज – 34.74 फीसदी

पूर्णिया – 32.94 फीसदी

कटिहार -30.83 फीसदी

भागलपुर – 29.08 फीसदी

बांका – 32.91 फीसदी

कैमूर (भभुआ) – 31.98 फीसदी

रोहतास – 29.80 फीसदी

अरवल – 31.07 फीसदी

जहानाबाद – 30.36 फीसदी

औरंगाबाद – 32.88 फीसदी

गया – 34.07 फीसदी

नवादा – 29.02 फीसदी

जमुई – 33.69 फीसदी

Second Phase 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : पहले 2 घंटे तक 14.55 फीसदी मतदान, वोटर्स की लगी लंबी कतार…

स्नेहा राय की रिपोर्ट

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...