पाकिस्तान : पार्लियामेंट में घुसी पुलिस, विपक्षी नेता सहित 19 लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान : पार्लियामेंट में घुसी पुलिस, विपक्षी नेता सहित 19 लोग गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान : पार्लियामेंट में घुसी पुलिस, विपक्षी नेता सहित 19 लोग गिरफ्तार- पाकिस्तान की संसद में तब हंगामा मच गया, जब इस्लामाबाद पुलिस ने पार्लियामेंट लॉज के अंदर एक ऑपरेशन के तहत, जेयूआई-एफ एमएनए सलाहुद्दीन अयूबी और मौलाना जमाल-उद-दीन सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने पार्लियामेंट लॉज में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वर्दीधारी स्वयंसेवी बल अंसारुल इस्लाम के सदस्यों की घुसपैठ के बाद यह कार्रवाई की.

इस्लामाबाद स्थित पार्लियामेंट लॉज में जबरदस्ती घुसने पर विपक्ष के नेता समेत 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरकार का कहना है कि 50 से 60 लोग जबरदस्ती पार्लियामेंट लॉज में घुस गए. जानकारी के बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा. उधर, विपक्ष का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार लगातार उन्हें धमका रही है.

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में JUI-F के नेता सलाहुद्दीन आयूबी भी शामिल है. इमरान सरकार का आरोप है कि JUI-F से जुड़े 70 कार्यकर्ता जबरदस्ती लॉज में घुस गए थे. जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को एक्शन लेना पड़ा. वहीं विपक्ष आरोप लगा रहा है कि इमरान सरकार उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है.

वहीं पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रसीद ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे. अब इनके पास 172 बंदे इक्ट्ठा नहीं हो रहे हैं. किसी को भी प्राइवेट मिलिशिया रखने की आजादी नहीं है. गृहमंत्री ने कहा कि ये 50 से 60 की संख्या में आ गए. हमने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है. सलाहुद्दी शौक से थाने में बैठे हैं.

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...