Advertisment

अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी पिंकू पांडेय सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

देवघर : लंबे समय से फरार चल रहे अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी पिंकू पांडेय को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिंकू पांडेय के साथ अपराध में सहयोगी रहे तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पिंकू पांडे के ऊपर बिहार, झारखंड, बंगाल सहित हरियाणा में दर्जनों लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी देवघर जिला में भी कई लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुका है।

एसपी धनंजय सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ पवन कुमार ने कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर इसे कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पिंकू पांडेय के साथ अपराध में सहयोगी रहे अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने की।

रिपोर्ट : कुलवंत कुमार

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...