वजीरगंज में बहुजन समाज पार्टी की गूंज, चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भइया बोले- जनता ने विकास और बदलाव के नाम पर किया मतदान

गयाजी. वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भइया ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दखिनगांव मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार माहौल पूरी तरह बदलाव के पक्ष में है।

बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भइया ने कहा कि लोग अब भाजपा और कांग्रेस दोनों से ऊब चुके हैं। जनता ने उनके खोखले वादों को समझ लिया है। इस बार मतदाता ने जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि विकास और जनहित के मुद्दों पर वोट किया है। उन्होंने दावा किया कि वजीरगंज की जनता बसपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान कर रही है और आने वाले परिणाम बदलाव की दिशा तय करेंगे।

चितरंजन कुमार – जनता ने विकास और बदलाव के नाम पर किया मतदान :

चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भइया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों की आवाज बन कर उभरी है और अब जनता यही चाहती है कि वजीरगंज में वास्तविक विकास हो, न कि केवल वादों का सिलसिला चले। उन्होंने आगे कहा कि वे क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे और हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता देंगे। चिंटू भइया ने देवतुल्य जनता को भारी मतदान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वजीरगंज में परिवर्तन की लहर उठ चुकी है और इस बार जनता बसपा को अवसर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...