वोटिंग के बाद तेजस्वी की PC, कहा- 18 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण पूरे होने के बाद विपक्ष के नेता व इंडिया गठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद। हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है। 1995 के चुनाव से भी बेहतर फीडबैक मिला है। इस बार बदलाव होने जा रहा है।

18 को शपथ होगी, हमने पहले भी कहा था, ये होने जा रहा है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 नवंबर को शपथ होगी, हमने पहले भी कहा था, ये होने जा रहा है। लोग कतार में खड़े थे और एग्जिट पोल आ जाता है। जो अधिकारी मतगणना में लगे हुए हैं उन पर दबाव के लिए यह सर्वे लाए गए हैं। काउंटिंग के दिन के लिए दवाब बनाने के लिए मीडिया प्रॉपगेंडा चलाया जा रहा है।

Tejashwi Yadav 2 1 22Scope News

हर विधानसभा में 29,500 अधिक वोट पड़े – तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि 2020 से 72 लाख लोगों ने वोट किया है, हर विधानसभा में 29,500 अधिक वोट पड़े है, ये वोट फॉर चेंज है। प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की रणनीति है, हकीकत बिहार की जनता समझती है। काउंटिंग को स्लो किया जाए, यह कोशिश की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि जहां बम ब्लास्ट होगा, वहां कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। लोकतंत्र की हत्या के लिए यह लोग मिलिट्री से फ्लैग मार्च बिहार के सभी जिलों में करवाएंगे ताकि एक दहशत लोगों के बीच पैदा हो सके। इस बार क्लीन स्वीप हम लोग हो रहे हैं। राजद ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके भी ये बात कही कि धरातल से मिल रही विश्वस्त सूचनाएं बिहार में महागठबंधन सरकार बनने की ओर ही इंगित कर रही हैं, जनता मुस्तैद है, गोदी मीडिया के बहकावे में नहीं आएगी।

Tejashwi Yadav 1 2 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- काउंटिंग में बेईमानी नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि इस बार काउंटिंग में बेईमानी नहीं होने दिया जाएगा, हमारे लोग सजग हैं, डटे हुए हैं। झारखंड और बंगाल हरवाया जा रहा था, केंद्र में 400 पार कहा जा रहा था। गौरतलब है कि बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस दिन को लेकर जनता के बीच भी उत्साह है और वो जानना चाहती है कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलेगा या नहीं, ये भी देखना काफी दिलचस्प होगा क्योंकि उनकी नई पार्टी पहली बार बिहार चुनाव में मैदान में उतरी थी।

यह भी देखें :

‘इस बार 72 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिया है, जो जनता के बदलाव के मूड को दर्शाता है’

चुनाव समाप्त होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें जनता से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और भारी मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बार 72 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिया है, जो जनता के बदलाव के मूड को दर्शाता है। तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह मतदान हुआ है, उससे भाजपा के पसीने छूट गए हैं। उन्होंने कहा वोटिंग काउंटिंग को धीमा करवाया जाएगा और जहां बम ब्लास्ट की घटनाएं हुईं, वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन लोकतंत्र की हत्या जरूर करेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव : 8 सीटों में NDA और INDIA में बराबरी की टक्कर, 2 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

स्नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...