राजेश राठौड़ ने कहा- वोट चोरों से डटकर लड़ेगा बिहार

पटना : बिहार लोकतंत्र की जननी है और हमेशा बिहार ने देश को दिशा दिखाया है। हमने बेहतर बिहार के लिए मतदाताओं से अपील की थी और हमें बेहतर परिणाम मिलने का उम्मीद है। बिहार की जनता वोट चोरों पर अपने वोट से चोट देने को तैयार है। सत्तापक्ष की वोट चोरी की तमाम कवायदों को धता बताकर बिहार के आम मतदाता नई सरकार बनाने के लिए जनादेश दे चुके हैं। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही।

बिहार में लगातार वोट चोरी की साजिशें BJP और NDA के द्वारा रची गई – राजेश राठौड़

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार में लगातार वोट चोरी की साजिशें भाजपा और एनडीए के द्वारा रची गई और सासाराम, समस्तीपुर और भी कई जगहों से स्ट्रांग रूम की शिकायतें आना और वीवीपैट पर्चियां बरामदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में बड़े स्तर की धांधली चल रही है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता लगातार मतगणना केंद्रों पर डटे हुए हैं और लगातार इवीएम की रखवाली कर रहें हैं ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जाएं और बिहार के मतदाताओं के जनादेश की रक्षा की जा सकें। हमने बिहार की अस्मिता की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ी है और बिहार के जनहित के मुद्दे पर हमने चुनाव लड़ा है। इसलिए बिहार का जनादेश हमारे पक्ष में रहेगा।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : सभी 38 जिलों में मतगणना की तैयारी पूरी, इन जगहों पर होगी काउंटिंग

अंशु झा की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...