Advertisment

Bihar Election Result 2025: Mokama में Anant Singh आगे

बिहार चुनाव परिणाम 2025 में शुरुआती रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई। मोकामा से अनंत सिंह आगे। कई सीटों पर तेज मुकाबला, पोस्टल बैलेट से रुझान जारी।


Bihar Election Result 2025 पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक तापमान तेज हो गया है। शुरुआती रुझानों में तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही NDA ने बढ़त बनानी शुरू की और कुछ ही मिनटों में दोहरे अंकों में पहुंच गया। मोकामा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं और यह NDA के उत्साह को और बढ़ाता दिख रहा है।

Bihar Election Result 2025

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट के रुझान सत्ता पक्ष यानी NDA के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। गठबंधन ने 5 से 10, फिर 15 और उसके बाद 20 से ऊपर की बढ़त हासिल की। कुछ ही समय में NDA 29 सीटों पर बढ़त में दिखा जबकि महागठबंधन 15 पर अटका रहा।


Key Highlights

  • Mokama सीट पर Anant Singh की मजबूत बढ़त, NDA को शुरुआती लाभ

  • Postal Ballot में NDA ने तेज रफ्तार से बढ़त बनाई

  • Siwan के Raghunathpur में Osama Shahab आगे

  • Ali Nagar से BJP उम्मीदवार Maithili Thakur ने बढ़त बनाई

  • Chapra में Khesari Lal Yadav और Choti Kumari के बीच कड़ी टक्कर


Siwan जिले के रघुनाथपुर से RJD नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं। यह सीट लंबे समय से RJD का गढ़ रही है और शुरुआती रुझान उसी दिशा में इशारा कर रहे हैं।

Bihar Election Result 2025Ali Nagar: Maithili Thakur आगे

BJP की फोक सिंगर उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अलीनगर में बढ़त बना ली है। पार्टी द्वारा उनको उतारा जाना बड़ा दांव माना गया था, और शुरुआती रुझान उनके पक्ष में जा रहे हैं।

Bihar Election Result 2025Chapra: Khesari Lal Yadav vs Choti Kumari

छपरा सीट पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और BJP उम्मीदवार छोटी कुमारी के बीच मुकाबला बेहद रोचक बना है। कभी छोटी कुमारी आगे रहीं तो कभी खेसारी ने लीड ले ली। अगर खेसारी लाल यादव यह चुनाव जीतते हैं तो यह भोजपुरी सितारों के पहले चुनाव जीतने का दुर्लभ रिकॉर्ड होगा।

Bihar Election Result 2025अन्य उम्मीदवार और जन सुराज की एंट्री

पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में “अन्य” श्रेणी ने सबसे पहले खाता खोला। इसे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का प्रभाव माना जा रहा है। कुमराहाड़ सीट से KC Sinha की बढ़त ने कुछ देर के लिए राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

Bihar Election Result 2025NDA vs महागठबंधन: कांटे की टक्कर

मतगणना शुरू होने के बाद घंटे भर तक NDA और महागठबंधन के बीच सीटों के आंकड़े में बेहद करीबी मुकाबला दिखा। लेकिन जैसे ही पोस्टल बैलेट की गिनती आगे बढ़ी, NDA ने रफ्तार पकड़ ली।
कुछ मिनटों में NDA 12, फिर 15 और उसके बाद 20 से अधिक सीटों पर आगे दिखने लगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पोस्टल बैलेट आमतौर पर सत्ता पक्ष को फायदा देता है, लेकिन असली तस्वीर EVM खुलने के बाद ही साफ़ होगी। शुरुआती रुझान उत्साह जरूर जगाते हैं, लेकिन अंतिम नतीजों तक उत्साह को नियंत्रित रखने की सलाह दी जा रही है।

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...