चुनाव में जीत के बाद पटना साहिब, पटनदेवी और शीतला मंदिर पहुँचे रत्नेश कुशवाहा, बोले – अधूरे काम होंगे पूरे
पटना : चुनाव में जीत के बाद एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने पटना साहिब पहुँच कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उसके बाद पटनेश्वरी शक्तिपीठ का भी आशीर्वाद लिया पटना गायघाट गौरी शंकर प्राचीन मंदिर में भी उन्होंने महादेव का दर्शन किया। पटना सिटी के सिद्ध पीठ शीतला मंदिर पहुंच कर और उन्होंने माता से आशीर्वाद लिया।

अधूरे कार्यों को करेंगे पूरा
नंदकिशोर यादव जी जो विधायक रहे उनके कामों को जो अधूरा रह चुका है उसे पूरा करना है पहली प्राथमिकता होगी और यह जीत पूरा पटना साहिब जनता की जीत है हमारी जीत उन्हीं के चलते हुई है और उनके प्यार और स्नेह है कि चलते हमने यह सीट को जीता है।

जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे
अपने समर्थकों के साथ सभी धार्मिक स्थल पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना किया और कहा कि पटना साहिब की जनता जिस उम्मीद से मुझे जीत दिलाई है उसे पूरा किया जाएगा यह मेरी पूरी कोशिश रहेगी वह उन्होंने पटना साहिब के पूर्व विधायक एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के बारे में कहा कि उन्होंने विकास की रफ्तार को जो गति प्रदान किया है वह भुलाया भी नहीं जा सकता उसे और आगे बढ़ाया जाए और ज्यादा से ज्यादा काम किया जाएगा।
ये भी पढ़े : 10 हजार के दम से विपक्ष हुआ बेदम, नीतीश के नाम होगा दसवीं बार शपथ लेने का रिकार्ड



















