बिहार में आचार संहिता खत्म, आयोग ने 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि आज 18वीं विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी होगी। बिहार चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि राज्य में विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी गई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि आचार संहिता अब खत्म हो गई है और आगे की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी राज्यपाल कार्यालय की ओर से दी जाएगी। इससे साफ है कि बिहार में अब नई सरकार के गठन की औपचारिकताएं तेजी से आगे बढ़ेंगी।

19 या 20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह की तारीख सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, 19 या 20 को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिन गांधी मैदान पटना बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बिहार में NDA के बीच सरकार गठन का फार्मूला तय!

बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद अब एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सरकार गठन को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच पहले दौर की बातचीत पूरी हो गई है। मंत्रिमंडल गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है। छह विधायकों पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सीएम हाउस पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं।

Nitish Dilip 22Scope News

यह भी पढ़े : NDA की नई सरकार के गठन की कवायद शुरू, BJP-JDU के बीच बातचीत, हिस्सेदारी का फॉर्मूला लगभग तय…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Investment News: उद्योग विभाग ने शुरू किया विशेष समाधान अभियान,...

Bihar Investment News: बिहार सरकार ने निवेशकों की लंबित समस्याओं को तेज़ी से सुलझाने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ देने के मकसद से SIPB...

Bihar Health News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! डॉक्टरों और नर्सों...

Bihar Health News: हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाने और सेवाओं को ज़्यादा सुलभ बनाने के लिए, बिहार सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य हेल्थ...

Rotary में Rotary Club of Ranchi South ने 70 पौधे लगाकर...

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत नामकुम स्थित डिवाइन ग्रेस आश्रम में 70 पौधों के वृक्षारोपण अभियान से की।...