शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, गांधी मैदान में भव्य समारोह, PM मोदी भी करेंगे शिरकत

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है, जिसमें भाजपा (89), जदयू (85), एलजेएपी (रामविलास) (19), हम (5) और रालोमो को चार सीटें जीती हैं।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह 11:30 कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है

जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11:30 कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है। इस बैठक में वर्तमान विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। ये औपचारिकता नई सरकार गठन की दिशा में पहला कदम होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय से पहले पूरी की जा रही हैं।

BJP-JDU विधानमंडल दल की बैठक

नीतीश के इस्तीफे के बाद जदयू विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। इसके बाद बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक होगी और अंत में एनडीए विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता घोषित किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद एनडीए प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ लेंगे या एनडीए सरकार के तौर पर कोई और नेता सीएम पद की शपथ ग्रहण करेगा।

यह भी देखें :

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान को 20 नवंबर तक आम जनता के लिए बंद रखा गया है, ताकि समारोह सुचारू रूप से आयोजित हो सके। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़े : NDA की नई सरकार के गठन की कवायद शुरू, BJP-JDU के बीच बातचीत, हिस्सेदारी का फॉर्मूला लगभग तय

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img