सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ सेलेक्शन ट्रायल

रांची : सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ सेलेक्शन ट्रायल- 4 मई से गोवा में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा. वहीं 27 अप्रैल से मणिपुर में 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन होगा. इसके लिए हॉकी झारखंड के सब जूनियर पुरुष एवं महिला हॉकी खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्रायल एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित की गई. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला वर्ग में 162 तथा पुरुष वर्ग में 205 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया.

दोनो वर्गाें से उपस्थित खिलाड़ियों का टीम बनाकर मैच कराया गया और उनमें दोनों वर्गाें से बेस्ट 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. प्रतियोगिता से 20 दिन पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए हॉकी झारखंड की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी. उनमें से बेस्ट 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा

इससे पूर्व कल मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के. रवि कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मति रेणु बाला, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल की शुरुआत की गई. इस दो दिवसीय चयन ट्रायल के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, हॉकी प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, सुभिला मिंज, तारिणी कुमारी, कमलेश्वर मांझी, अनु राहुल मिंज, बसंत बा, करिश्मा परवार, मुकुट डुंगडुंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...